बिहार

3 बच्‍चों की मां 3 बच्‍चों के बाप संग भागी!

खगड़िया(न्यूज़ क्राइम 24): शादी के 10 साल बाद 3 बच्चों की मां को 3 बच्चों के बाप से प्यार हो गया। दोनों में चोरी छुपे मुलाकात होती रही। प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। अपने तीन बच्चों को छोड़कर मां प्रेमी संग भाग गई। पत्नी के अचानक घर से गायब होने से पति परेशान हो गया। उसने इसकी सूचना पुलिस और गांव के सरपंच को दी और पत्नी को खोज निकालने की गुहार लगाई। पुलिस और पंच के दबाव में प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ थाने में सरेंडर कर दिया। यह हैरान करने वाली घटना खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव की है।पति का इल्‍जाम है कि पत्‍नी नगदी और जेवर भी लेकर भाग गई। पीड़ित पति ने पंचायत में फैसला करने की बात कही। सरपंच रामदेव ठाकुर ने पंचायत बुलाई। पंच सदस्य ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को शादी करने की बात कही। दोनों ने भी हामी भर दी। इसी दौरान प्रेमी को उसकी पत्‍नी का फोन आ गया। फोन पर वह फूट-फूटकर रोने लगी और शादी नहीं करने की गुहार लगाई। मगर पति ने पंचायत के सामने ही गांव के दुर्गा मंदिर में प्रेमिकी की मांग भर दी। ग्रामीणों ने दोनों को मोरकाही पुलिस के हवाले कर दिया। मोरकाही पुलिस ने प्रेमी के साथ उसकी नयी पत्‍नी को उसके घर छोटी तैलौंछ पंचायत पहुंचा दिया। मां को दूसरे के साथ जाते देख बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे और न जाने की गुहार लगाते रहे, मगर प्‍यार में अंधी मां बच्‍चों को रोते-बिलखते छोड़ प्रेमी के साथ चली गई।

Advertisements
Ad 1

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!

error: