जमुई(मो० अंजुम आलम): सदर अस्पताल परिसर स्थित रक्त अधिकोष भवन में तौहीद कल्चरल ट्रस्ट द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा. सैयद नौशाद अहमद ने किया। इस दौरान ट्रस्ट के सहयोग से एक दर्जन से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। जिसमें राशिद इकबाल, मु. सज्जाद अंसारी, शाहिद अंसारी, आफताब, शाहबाज शमशेर, मुर्शिद, आलम अंसारी, ताबीस अंसारी, जाबिर अंसारी, मुजाहिद अंसारी, सहित अन्य युवा शामिल हैं। इस अवसर पर उपाधीक्षक ने रक्तदान करने पहुंचे संस्था के सदस्यों व अन्य युवाओं का हौसला अफजाई की। उन्होंने ने कहा कि हर स्वास्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। जिससे कई बीमारियों से भी हिफाजत होती है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और साथ ही दूसरों की जान भी बचाई जाती है। रक्तदान महादान है इसमें सभी लोगों को आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वार्ड आयुक्त मुर्शिद आलम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रक्त दान से शरीर में खून की कमी या कमजोरी नहीं होती है कुछ ही दिनों में शरीर रक्त की भरपाई कर लेता है। इसलिए बिना संकोच के रक्तदान में लोगों को आगे आना चाहिए ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। संस्था के संस्थापक शेख अकमल जौहर ने कहा कि संस्था हमेशा गरीबों और लाचारों की मदद करती आ रही है। साथ ही संस्था का सामाजिक कार्यों में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कई युवा कोरोना का टीका लगवाने की वजह से रक्तदान नहीं कर पाए हैं। कुछ दिनों के बाद फिर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मु. आलम, सचिव मु. राशिद इकबाल, मु. यूनुस, मु. शउद अंसारी सहित बड़ी संख्या में संस्था के सचिव मौजूद थे।
- 40 लोगों ने रक्तदान की जताई थी इच्छा–
कुछ दिन पूर्व शहर के निमारंग मुहल्ले में तौहीद कल्चरल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 40 लोगों ने रक्तदान करने की इच्छा जताई थी। इस जागरूकता शिविर में डिएस डाक्टर सैयद नौशाद अहमद, डा. अमित रंजन द्वारा लोगों को रक्तदान के जागरूक करते हुए रक्तदान से होने वाले फायदे की भी जानकारी दी गई थी।
कोरोना टीका की वजह से कई लोगों ने नहीं किया रक्तदान-
तौहीद कल्चरल ट्रस्ट के संस्थापक शेख अकमल जौहर ने बताया कि संस्था के प्रयास पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया लेकिन कई लोग कोरोना का टीका लिए होने की वजह से रक्तदान नहीं कर पाए लेकिन फिर कुछ दिनों के बाद रक्तदान किया जाएगा।
