झारखण्ड

300 से अधिक बोरिया बरामद, इलाके के जनप्रतिनिधियों की खामोशी, आगे आये ग्रामीण

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): कतरास बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के केशलपुर कोलियरी में चलाये जा रहे अवैध माइंस का स्थानीय ग्रामीणों के शिकायत के बाद भंडाफोड़ हुआ है. बीसीसीएल के अधिकारी, सीआईएसएफ जवान,रामकनाली ओपी पुलिस मौके पर पहुँचे और अवैध मुंहाने की भराई कार्य शुरू करवाया. साथ ही मौके से सैकड़ों बोरिया अवैध कोयला सहित अन्य समान बरामद हुआ है.इस कार्रवाई में रामकनाली ओपी प्रभारी जुबेल गुड़ियासीआईएसफ बल मौजूद थे.पता चला है कि एक हफ्ते से यहां यह धंधा चल रहा था.मुकेश नामक युवक इस धंधे को अंजाम दे रहा था.जिसमे कई लोग शामिल थे.इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.300 से अधिक बोरिया कोयला टीम ने बरामद किया है.

Related posts

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया

चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान

error: