बिहार

एसडीएम बनने पर मोहम्मद शाह फहाद का हुआ सम्मान, फूल-माला व शॉल ओढ़ाकर दी बधाई

फुलवारी शरीफ, अजीत। मोहम्मद शाह फहाद के एसडीएम बनने पर फुलवारी शरीफ में उन्हें फूल-माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर निवर्तमान चेयरमैन नगर परिषद आफताब आलम एवं वार्ड पार्षद सह निवर्तमान उप मुख्य पार्षद शहबाज हुसैन उर्फ मिन्हाज ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद शाह फहाद ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद प्राप्त कर फुलवारी शरीफ एवं महतवाना क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मो रईस मलिक, उनकी माता नौशाबा रईस, भाई आशेर रईस समेत परिवार के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: