बिहार

“बूथ चलो” अभियान के तहत धराय चक पहुंचे विधायक गोपाल रविदास, वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

फुलवारीशरीफ, अजित। भाकपा-माले के “बूथ चलो अभियान” के तहत फुलवारीशरीफ विधायक गोपाल रविदास ने धराय चक (सोरमपुर पंचायत) का दौरा किया. इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि फॉर्म भरने के बावजूद नई वोटर लिस्ट में उनके नाम हटा दिए गए हैं।

विधायक ने तत्काल संबंधित बीएलओ से बात कर शनिवार-रविवार को पुनः सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया. ग्रामीणों ने अन्य समस्याओं जैसे जल निकासी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी भी दी।

Advertisements
Ad 1

विधायक ने आश्वासन दिया कि कोई भी मतदाता वोट से वंचित नहीं रहेगा और सभी समस्याओं का समाधान संबंधित विभागों से कराएंगे. मौके पर महागठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद थे।

Related posts

युवाओं को आगे आना चाहिए ताकि कोई भी नागरिक एसआईआर श्रेणी से वंचित न रह जाए : मुफ्ती मोहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी

बेऊर के सिपारा में छापेमारी, 86.400 लीटर विदेशी शराब बरामद!

जदयू विधायक अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, मसौढ़ी के विकास पर दिया जोर

error: