बिहार

जल जमाव समस्या निदान हेतु विधायक और निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

पटना साहिब, (न्यूज़ क्राइम 24) विधानसभा क्षेत्र के जल जमाव समस्या निदान हेतु विधायक और निगमायुक्त ने किया निरीक्षण। पटना सिटी 03 जून 2026। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक रत्नेश कुशवाहा निगमायुक्त यशपाल मीणा ने वार्ड नंबर 66 के दरीबाबाज बहादुर की गली, वार्ड नंबर 62 के दीरा पर, छटंकी पुल, वार्ड नंबर 68 के मथनी तल रेलवे अंडरपास वड़तल चैनपुरा, सी एन जी पंप के पीछे रानी पुर, वार्ड नंबर 61 मेहंदी गंज,वार्ड नंबर 56 जकरिया पुर के बादशाही नाले के जल जमाव, जल निकासी एवं उड़ाही संबंधित स्थानों पर निरीक्षण किया गया।

निगमायुक्त के साथ पटना सिटी नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी आशुतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता रामस्वरूप प्रसाद, सहायक अभियंता सुमन कुमार पंडित, बुडको के पदाधिकारी शैलेन्द्र नारायण दुबे, सहायक पदाधिकारी अभिषेक कुमार शर्मा शामिल थे। विधायक रत्नेश कुशवाहा ने निगमायुक्त से कहा कि बरसात में जल जमाव न हो इसके लिए संवेदनशील स्थानों की उड़ाही के साथ आवश्यक अस्थायी चलंत पंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। ताकि जल जमाव हो तो पानी 4-6 घंटे में निकल जाएं।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर पूर्व उप महापौर संतोष मेहता,मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, प्रवक्ता राजेश साह, वार्ड पार्षद सुनीता देवी, पार्षद प्रतिनिधि, मनोज मेहता,रोशन मेहता, मनोज गोप, मंडल अध्यक्ष अमित कनोडीया, जितेंद्र मेहता, दिलीप पासवान, राहुल राज , रणजीत पासवान सन्नी यादव, अजय मेहता उपस्थित रहे।

Related posts

गौरीचक में टी वी एस शोरूम पर बदमाशों का धावा : मालिक व कर्मचारियों से मारपीट

चैनपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, संपतचक के छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई सुविधा

बिहार में राज्य स्तरीय अल्पसंख्यक दर्जे की मांग फिर तेज, अधिवक्ता अनवर आलम ने सरकार से की पहल की अपील

error: