बिहार

नरपतगंज में कई सड़कों का विधायक और सांसद ने किया शिलान्यास


अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के नरपतगंज प्रखंड में सांसद प्रदीप कुमार सिंह अररिया एवं विधायक जयप्रकाश यादव नरपतगंज के द्वारा रविवार को लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से कई प्रमुख सड़कों का शिलान्यास किया गया। जिसमें ताममगंज से कन्हैली 4.55 किलोमीटर, रामपुर से बेलसंडी 18.5 किलोमीटर, एवं साह टोला भवानीपुर से मानिकपुर (पी एम जी एस वाई) 4 किलोमीटर के अलावे प्रमुख सड़क बथनाहा से भोड़हर भाया सोनापुर 7.50 किलोमीटर सड़क प्रमुख है।

Advertisements
Ad 1

लोगों ने कहा इस क्षेत्र के लोग बरसों से सड़क के मरम्मत के लिए तरस रहे थे। और आज विधायक जयप्रकाश यादव के प्रयास से सफल हो पाया है। सभी सड़कों का शिलान्यास सांसद प्रदीप कुमार सिंह और नरपतगंज क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व विधायक देवयंती यादव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय झा, फूलकाहा मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव,निर्धन महतो,जानु झा, कलानंद बिराजी,उमानंद राय, विवेकानन्द यादव के अलावे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने सड़क के शिलान्यास के बाद सांसद और विधायक को धन्यवाद दिया।

Related posts

तीन दिवसीय जिला वार्षिक ज्ञान यज्ञ सह कबीर लीला का मानिकपुर में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, “एक पौधा-बेटी के नाम”

मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी में पूरे भारत में प्राप्त किया 16वां स्थान, बिहार में लहराया परचम

error: