बिहार

फुलवारी शरीफ में मिली भटकी बच्ची , नाम पता नहीं बता पा रही

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): मंगलवार को फुलवारी शरीफ शहर में टमटम पड़ाव के पास लावारिस भटकती हुई एक मासूम बच्ची को देख लोगों ने स्थानीय थाना के हवाले किया। फुलवारी शरीफ थाना में मासूम बच्ची अपना नाम पता नहीं बता पा रही है । पुलिस कर्मियों के द्वारा पूछने पर करीब 6 से 7 वर्षीय मासूम बच्ची कभी दानापुर तो कभी नवादा अपना पता बताती है। काफी कुरेदने पर मासूम सिर्फ इतना बतलाती है कि वह अपनी दादी के साथ आई थी। उसके बाद वह कुछ भी नहीं बोल पाती है । फिलहाल बच्ची के बारे में पुलिस टीम पता लगाने में जुट गई है। भटकी हुई बच्ची लाल रंग का फ्रॉक पहने हुए हैं और उसके पास एक छोटा सा रुमाल भी है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: