बिहार

प्राकृतिक स्कूल में 8 अगस्त को होगा ‘मिस और मिसेज सावन क्वीन’ प्रतियोगिता का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजीत। पटना जिले के नेउरा स्थित शिवाला में प्राकृतिक स्कूल की ओर से आगामी 8 अगस्त (शनिवार) को ‘मिस एंड मिसेज सावन क्वीन प्रतियोगिता-2026’ का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच संचालन क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता दो वर्गों मिस सावन क्वीन और मिसेज सावन क्वीन में आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक युवतियां और महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. पंजीकरण शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है. आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य सावन के पारंपरिक उत्सव को सांस्कृतिक रंग देना तथा महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्राकृतिक स्कूल प्रबंधन ने अधिक से अधिक महिलाओं और युवतियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है. विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ उनके परिजनों और स्थानीय लोगों को भी बुलाया गया हैं।

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक शैलजा ने अगमकुआँ थाना का किया निरीक्षण

स्मैक-शराब तस्करी के मामलों में फरार आरोपी के घर 84 BNSS का इश्तेहार चस्पा

मेंहुस मॉडल स्कूल में एसडीएम की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

error: