क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटना के नाबालिग युवक पांच दिन से नरपतगंज से लापता!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चकरदहा के समीप बढ़ेपारा पंचायत के मध्य विद्यालय चकला के प्रांगण में सड़क निर्माण में लगी कंपनी के कैंप में रह रहे पटना के नौबतपुर का एक युवक पांच दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता युवक के परिजनों के द्वारा नरपतगंज थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार पटना में रह रही उसकी मां रिंकू देवी पति मनोज पासवान को जब बेटे के लापता होने की सूचना मिली तो नरपतगंज थाना पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसका कांड संख्या 115/21 दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनका पुत्र रंजीत कुमार सड़क निर्माण कम्पनी में रह कर जेसीबी चलाने का काम सीखा करता था। जो तकरीबन आठ महीने से नरपतगंज के पुलहा में सड़क निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन के साथ रहकर काम सीख रहा था। दिए गए आवेदन में गायब युवक के परिजनों ने लिखा है कि ठेकेदार समीर सिंह एवं ड्राइवर मिंटू कुमार पटना निवासी के साइट पर रह कर जेसीबी का काम सीखता था। जो 08 मार्च के शाम के 05:30 बजे जेसीबी ड्राइवर ने उसे फोन कर उसके बेटे रंजीत के बारे में पूछा। उसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका जिसके बाद लापता युवक की मां रिंकू देवी ने नरपतगंज थाना पहुंचकर बेटे के लापता होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही शुक्रवार को युवक की माँ ने अररिया पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए मेरे पुत्र का कोई पता नही चल पा रहा है जिसमें संवेदक समीर सिंह,एवं रफो व ड्राइवर मंटू कुमार वर्मा ने मेरे पुत्र को गायब कर दिया है.

माँ ने कहा नरपतगंज पुलिस लापता पुत्र को खोजने में नही दिखा रही है दिलचस्पी-

लापता युवक की माँ ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कही की पुलिस मेरे लापता पुत्र को खोजने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है, जबकि मेरा पुत्र पांच दिन से लापता हैं इन्होंने कहा कि संवेदक के मिलीभगत से ही मेरे पुत्र को गायब किया गया है.

Advertisements
Ad 1

क्या कहते है थाना अध्यक्ष:-

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष एमए हैदरी ने बताया कि संवेदक के पास जेसीबी मशीन पर कार्य कर रहे 16 वर्षीय युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है, उन्होंने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है।
जेसीबी ड्राइवर एवं एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस बढ़ेपारा के चकला विद्यालय के आसपास के क्षेत्र में भी कई लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: