बिहार

जनसुनवाई में मंत्री शीला मंडल ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मंगलवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की माननीय विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं कार्यक्रम समन्वय हेतु पार्टी की प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा मौजूद रहीं।

Related posts

अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश और दो विधि-विरुद्ध किशोर गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद!

मदरसों की सुरक्षा के लिए इमारत शरिया का बड़ा फैसला, कानूनी पहचान से लेकर शिक्षा सुधार तक 10 प्रस्ताव पारित

छठ घाटों का विधायक श्याम रजक ने किया निरीक्षण, पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश