पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) लोगों को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए चिकित्सकों द्वारा जांच और उपचार उपलब्ध कराने के मामले पूर्णिया जिला पूरे बिहार राज्य में पहले स्थान पर है। पूर्णिया जिला द्वारा सभी अस्पतालों में उपस्थित लोगों को लगातार बेहतर चिकित्सकीय सहायता प्रदान किया जा रहा है जिससे कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध हो रही है। इससे पहले पूर्णिया जिला के अस्पतालों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने में जुलाई माह में 05वें स्थान पर जबकि अगस्त माह में 02वें स्थान पर उपलब्ध रहा। राज्य शीर्ष रैंकिंग की राज्य स्तरीय बैठक में सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया के साथ साथ गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सुभाष कुमार सिंह, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, डीपीसी डॉ सुधांशु शेखर, डीएएम सह एफएलसी केशव कुमार, डीएम&ई आलोक कुमार, डीसीक्यूए डॉ अनिल कुमार शर्मा, पिरामल स्वास्थ्य जिला समन्यवक चंदन कुमार और यूनिसेफ सलाहकार शिव शेखर आनंद उपस्थित रहे।
सभी प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन निष्पादित किया जा रहा है : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी 14 प्रखंडों के सभी अस्पतालों में लोगों को जांच करते हुए उपचार सुविधा उपलब्ध कराने में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रखंडों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन निष्पादित किया जा रहा है। सुदर क्षेत्रों में लोगों को आसानी से सामान्य उपचार के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। लोगों द्वारा सभी अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद निःशुल्क मेडिसिन उपलब्ध कराई जा रही है जिससे कि लोगों को बेहतर लाभ मिल रहा है। सिविल सर्जन ने कहा कि गंभीर स्थिति वाले मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड अस्पताल या राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) रेफेर किया जा रहा है जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा मरीजों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे लोग बहुत जल्द बेहतर स्वस्थ होकर सामान्य जीवन का लाभ उठा रहे हैं।
शीर्ष 05 में 78.57 अंक के साथ पूर्णिया पहले स्थान पर :
जिला कार्यक्रम समन्यवक (डीपीसी) डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि सितंबर माह में पूर्णिया जिला राज्य के 38 जिलों के अस्पतालों में लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने में शीर्ष पर रहा। पूर्णिया जिला द्वारा सभी प्रखंडों के अस्पतालों में लोगों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के 78.57 प्रतिशत अंक हासिल किया गया। शीर्ष 05 जिलों में पूर्णिया के अलावा गोपालगंज 72.87 अंक के साथ दूसरे स्थान पर, शेखपुरा 70.51 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, सीतामढ़ी 70.45 अंक के साथ चौथे स्थान पर और मुंगेर 68.07 अंक के साथ पांचवे स्थान पर उपलब्ध रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रखंड अस्पतालों द्वारा लोगों को लगातार बेहतर चिकित्सकीय सहायता प्रदान किया जा रहा है जिससे कि लोगों को आसानी से सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हो सके और लोग स्वस्थ्य जीवन का आसानी से लाभ उठा सकें। इसमें स्वास्थ्य विभाग को सहयोगी संस्था के रूप में यूनिसेफ और पिरामल स्वास्थ्य का आवश्यक सहयोग मिल रहा है जिससे कि विभाग द्वारा सभी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सकीय सहायता नियमित उपलब्ध हो रही है और लोग इसका आसानी से लाभ उठा रहे हैं।
