बिहार

संपतचक के बैरिया में मंत्री डा रामानंद यादव ने जल निकासी के समाधान के लिए जनता दरबार लगाया

फुलवारीशरीफ, अजीत। राजधानी पटना के संपतचक प्रखंड एवं नगर परिषद संपतचक के कई इलाकों में जल जमाव एवं जल निकासी की विकराल समस्या के समाधान के लिए शनिवार को बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व विभाग के मंत्री स्थानीय क्षेत्र के विधायक डा रामानंद यादव बैरिया में जनता दरबार लगाया. मंत्री डॉक्टर यादव घूम-घूम कर नगर परिषद के कई वार्ड में गए और स्थानीय लोगों से बातचीत कर समाधान के बारे में चर्चा की.मंत्री डॉ यादव के साथ जिला प्रशासन, संपतचक प्रखंड एवं नगर परिषद के तमाम आला अधिकारी के साथ नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू , वार्ड पार्षद शंभू पासवान, उमेश यादव पूर्व मुखिया मनोज यादव समेत तमाम बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ रामानंद यादव को ठंड के मौसम में खेतों में ड्रेनेज और जल जमाव की समस्या के समाधान के लिए घूमते हुए देख स्थानीय लोग अचंभित रह गए।

नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि फतुहा विधानसभा के नगर परिषद संपतचक के मुहल्ला बैरिया में स्थानीय विधायक सह खनन मंत्री डॉ रामानंद यादव नगर परिषद संपतचक के वार्ड संख्या 24,27,28 एवं 29 में मुख्यतः जल जमाव से हो रही समस्या को देखने के लिए पहुंचे . मंत्री डॉ रामानंद यादव ने कहा कि बहुत जल्द पटना गया मुख्य सड़क के दोनों तरफ पूरब दिशा में भैंसलेटा नहर से बैरिया के नालों को जोड़ दिया जाएगा तथा पश्चिम की तरफ मानपुर बैरिया एवं हरिजन टोला को बादशाही नाला से आर○सी○सी नाला बनाकर जोड़ दिया जाएगा जिससे पूरे बैरिया क्षेत्र में जल जमाव की समस्या समाप्त हो जाएगी।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: