बिहार

पुरुषों को परिवार नियोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जागरूक होने की जरुरत : डॉ. सुनीता सिन्हा

पटना/दानापुर(न्यूज क्राइम 24): जिला सहित पूरे राज्य में मंगलवार से जनसँख्या नियंत्रण पखवाड़ा की शुरुआत हुई. इसी क्रम में दानापुर स्थित झकरी महादेव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जागरूकता रैली निकली गयी. रैली की अगुआई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनीता सिन्हा, स्थानीय वार्ड पार्षद शशि शर्मा एवं नगर परिषद अधक्ष शिल्पी कुमारी ने किया. रैली में स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा केयर इंडिया, पीएसआई, सिफार के प्रतिनिधि ने भी शिरकत की.

पुरुष निभाएं अपनी जिम्मेदारी- डॉ. सुनीता सिन्हा
इस अवसर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनीता सिन्हा ने बताया कि जनसँख्या स्थिरता पखवाड़ा का उद्देश्य समुदाय को परिवार को सीमित रखने के लिए जागरूक करना है. डॉ. सिन्हा ने बताया कि सरकारी चिकित्सा संस्थानों में परिवार नियोजन के साधनों की उपलब्धता हमेशा रहती है. आशाकर्मी तथा एएनएम द्वारा भी साधनों को लाभुकों के घर पर उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के साधनों के इस्तेमाल में पुरुषों की उदासीनता चिंता का विषय है.

पुरुषों को समझने की जरुरत है कि परिवार को सीमित रखने अकेले महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है. डॉ. सिन्हा ने बताया कि पखवाड़े का एक प्रमुख उद्देश्य पुरुषों को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए जागरूक करना है.
इस अवसर पर वार्ड पार्षद शशि शर्मा ने कहा कि समुदाय में “हम दो हमारे दो” नारा को ज्यादा से ज्यादा प्रसारित करने की जरुरत है. स्थानीय नगर परिषद अध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह रैली निकली गयी है और इसके द्वारा लोगों को जागरूक करने में सहायता मिलेगी।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: