बिहार

गणेश महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सदस्यता अभियान 25 जुलाई से शुरू

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): चौक स्थित श्री सनातन धर्म सभा भवन में श्री गणेश उत्सव पटना सिटी मंडल की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता डाॅ त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने की एवं संचालन संस्थापक महासचिव विकास कुमार मौड़ीवाल ने किया। बैठक में मंडल द्वारा महोत्सव की सफलता के लिए 25 जुलाई से सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया, जिससे पूरे नगरवासियों की सहभागिता अधिक से अधिक हो इस पर भी जोड़ दिया गया, वहीं विकास कुमार मौड़ीवाल ने कहा की इस बार भी गणेश महापुराण की कथा एवं विराट भजन संध्या का आयोजन गणपति पंडाल में किया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

जिसमें गणपति जी के कई स्वरूप की भव्य झांकीयाँ देखने को मिलेगी।बैठक में श्री शिव प्रसाद मोदी, शशिशेखर रस्तोगी, सुरेश अरोड़ा, भगवती प्रसाद मोदी, अरूण कुमार मिश्रा, रंजीत केशरी, चंदन यादव, नवीन कुमार सिन्हा, संजय केशरी, धीरज सहगल, मोहित कुमार मौड़ीवाल, जनार्दन अग्रवाल, अंशु कुमार, विकास चन्द्रवंशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

देश के नए थल सेनाध्यक्ष होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

असम के जोरहाट में IAF विमान क्रैश में 5 शहीद, को-पायलट सुरक्षित; लैंडिंग के बाद हुआ हादसा

error: