बिहार

इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज इनरव्हील पटना सिटी के द्वारा शुभ दीपावली का उत्सव बहुत धूमधाम से अरोड़ा हाउस में मनाया गया. कार्येक्रम की शरुआत गणेश पूजा वंदना से की गई,सभी ने दीपावली के अवसर पर गीत गाये इस उत्सव में मिट्टी के दिये जलाकर चीन के सामान का बहिष्कार किया और लोगों से अपील की चाइनीज समान का बहिष्कार करने की अपील की.

अध्यक्ष रुचि अरोड़ा ने बताया दीवाली पर मिट्टी के दिये ही जलाने चाहिए जिससे लोगो को रोजगार मिले और हमारा देश आर्थिक रूप से और मजबूत हो. इनरव्हील हर साल यह त्यौहार मानता है पर पिछले साल कोरोना की वजह से यह कमी रह गई थी इस वर्ष धूम धाम से हमलोगों ने मनाया पूरे देश वाशियों बिहार वाशियों को बधाई शुभकामनाये शुभ दीपावली की दी।इस मौके पर सभी ने दीपावली गीत भी गाये और मनोरंजन गेम और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया. इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रुचि अरोड़ा, सचिव ममता शर्मा, रश्मि अरोड़ा, लता कपूर, सुप्रिया, सुधा गुप्ता, यामिनी, कविता अरोड़ा, पूजा शर्मा, रीता रस्तोगी, मधु, डॉ० कृत्ति राहोतगी, प्रीति, विनीता आदि सदस्यों ने हिस्सा लिया।

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU

error: