बिहार

महाशिवरात्रि महोत्सव पूजा के भव्य आयोजन को लेकर बैठक

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): जंगली प्रसाद लेन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में प्रिंस क्लब की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जंगली प्रसाद लेने एवं आसपास के कई सम्मानित लोग उपस्थित हुए।

इस अवसर पर महाशिवरात्रि महोत्सव पूजा समिति का गठन किया गया। महाशिवरात्रि पूजन समिति के द्वारा आगामी 17 फरवरी को श्री रामचरितमानस अखंड पाठ एवं 18 फरवरी को भगवान शिव का सिंगार रुद्राभिषेक एवं शिव विवाह का आयोजन तथा 19 फरवरी को भव्य भंडारा का आयोजन करने हेतु निर्णय लिया गया।

इस संबंध में एक आयोजन समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष रामजी योगेश, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिन्हा, पूर्व पार्षद, उपाध्यक्ष अंजू सिंह, महासचिव संजीव सिन्हा, सचिव विनीत कुशवाहा, रंजीत पटेल , कोषाध्यक्ष गुड्डू मेहता एवं सनी मेहता तथा सनी सिन्हा सहित कई गणमान्य को आयोजन समिति गठित कर शामिल किया गया है।

Advertisements
Ad 1

दिनांक 17 फरवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधान पार्षद प्रोफेसर डॉ० रणवीर नंदन के मौजूदगी में होगी। इस अवसर पर इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई गणमान्य एवं विशिष्ट अतिथियों का आगमन होगा जिसमें पूर्व मंत्री एवं पटना साहिब के विधायक श्री नंदकिशोर यादव, राज्यसभा सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी, सांसद श्री रवी शंकर प्रसाद, सांसद श्री राम कृपाल यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री श्री मंगल पांडे, विधायक श्री अरुण सिन्हा, पूर्व मंत्री श्री नितिन नवीन, विधायक श्री संजीव चौरसिया, पटना की महापौर सीता साहू, उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी, एवं कई वार्ड पार्षद गण सहित कई गणमान्य शामिल होंगे।

बैठक के बाद इस संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष रामजी योगेश, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिन्हा, पूर्व पार्षद उपाध्यक्ष अंजू सिंह एवं महासचिव संजीव सिन्हा ने इस संबंध में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।

Related posts

रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज अठारहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती

error: