बिहार

बथनाहा में 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

अररिया, रंजीत ठाकुर। शनिवार 29 नंम्बर 2025 को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा में राजेश टिकु उप-महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय पुर्णियां एवं रुडोल्फ अल्वारेस, (भा.पु.से.) सीमांत, मुख्यालय पटना के नेतृत्व मे अग्रणी आसूचना बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी सिस्टर एजेंसी के अधिकारीगण उपस्थित थे। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

तत्पश्चात उप-महानिरीक्षक महोदय ने वाहिनी चिकित्सालय , संयुक्त अस्पताल बथनाहा, बीसीपी गेट जोगबनी, आईसीपी गेट एवं रेलवे स्टेशन जोगबनी का भ्रमण किया। जिसमें संजीव कुमार द्वितीय-कमान-अधिकारी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा, मदन मोहन भट्ट उप-कमांडेंट एवं अन्य बल कार्मिक उपस्थित थे।

Related posts

गुलशन हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और दो चारपहिया वाहन बरामद!

माता सुंदरी निवास के 50 से अधिक कमरे, संगत के लिए होंगे तैयार

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी, करियर की सफलता के लिए की अरदास

error: