बिहार

यौमे अरफा और बकरीद पर मौलाना अनीसुर्रहमान कासमी ने दिया अमन और भाईचारे का पैगाम

फुलवारीशरीफ, अजित। ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के कार्यकारी अध्यक्ष मौलाना अनीसुर्रहमान कासमी ने यौमे अरफा, बकरीद और हज के मुकद्दस दिनों पर देशवासियों, खासकर हाजियों को मुबारकबाद दी है।

उन्होंने कहा कि बकरीद हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम और हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी, सब्र और अल्लाह की राह में समर्पण का प्रतीक है. कुर्बानी का असली मकसद तकवा, इंसानियत, भाईचारा और जरूरतमंदों की मदद करना है.
मौलाना कासमी ने लोगों से अपील की कि बकरीद के मौके पर साफ-सफाई, अमन और कानून व्यवस्था का विशेष ख्याल रखें. कुर्बानी के अवशेषों को सुरक्षित तरीके से निपटाएं और सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें एवं वीडियो साझा करने से परहेज करें.

उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह या भड़काऊ संदेश पर ध्यान न दें और किसी भी अप्रिय स्थिति में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें. साथ ही उन्होंने हाजियों से देश में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: