बिहार

गौरीचक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष छापेमारी में तीन वारंटी गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजीत। गौरीचक थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज सिंह, पिता हीरा सिंह, आशीष सिंह, पिता हीरा सिंह तथा भुटाली कुमार, पिता शांतिभूषण सिंह, सभी निवासी ग्राम तारणपुर, थाना गौरीचक, जिला पटना के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष गौरीचक ने बताया कि विशेष अभियान के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में पुलिस टीम ने तारणपुर गांव में कार्रवाई करते हुए तीनों वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व से न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था. गिरफ्तारी के बाद सभी को थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. थाना अध्यक्ष ने कहा कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

error: