ताजा खबरेंबिहार

मैट्रिक की परीक्षा आज से शुरू, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा आज 17 फरबरी से शुरू हो चुकी है । जो 24 फरवरी तक चलेगी। पहले दिन पहली पाली में गणित का परीक्षा है। इस परीक्षा में कुल 16लाख 48 हजार 894 परीक्षार्थी भाग लेंगे। मैट्रिक परीक्षा को लेकर राज्य भर में 1525 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर पटना सिटी अनुमंडल प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुरुष और महिला पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है। कदाचार मुक्त परीक्षा हो इसको लेकर बोर्ड द्वारा सभी केन्द्रो पर बिडियो फोटो ग्राफी की भी कराई जा रही है साथ ही इस बार छात्रों को जूता मोजा पहन कर परीक्षा केंद्र आने की अनुमती दी गई है ! बही पुलिस भी परीक्षा केंद्र पर छात्रों की निगरानी रख रहे है और किस तरह का चिट पुर्जा न ले जाने की सलाह दे रहे है !

Advertisements
Ad 1

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: