ताजा खबरें

माघी पूर्णिमा के मौके पर सौरा नदी में आस्था की डुबकी लगाए श्रद्धालुओं

पूर्णियां(धर्मेंद्र कुमार): आज माघी पूर्णिमा के मौके पर पूर्णिया सिटी काली मंदिर स्थित सौरा नदी में आस्था की डुबकी लगाने श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी है.. जहां बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु सुबह से ही नदी घाट पर पहुंचे हैं और स्नान कर रहे हैं.. महिलाओं का कहना है कि आज के दिन नदी में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है.. इस स्नान से भक्तो की सभी मनोकामना पूर्ण होती है वही इनके सभी पाप धुल जाते हैं.. रोगों का भी नाश होता है.. यहां दूर दूर से लोग नदी स्नान करने आते हैं.. लोगों का कहना है कि पूर्णिया सिटी काली मंदिर के सौरा नदी तट गंगा नदी के तरह ही पवित्र माना जाता है.. वही श्रद्धालु सोनी कुमारी ने बताया कि हम लोग नदी मे स्नान कर मां काली और शंकर भगवान की पूजा अर्चना करते हैं.. आज माघी पूर्णिमा है और पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करने से लोगों की सारी पाप खत्म होते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है..

Related posts

पटना पुलिस मुख्यालय के बाहर बेकाबू निजी कार का कहर, सार्जेंट मेजर की स्कॉर्पियो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी

error: