क्राइमबिहार

पटना के कुरथौल में मोबाइल दुकान में भीषण चोरी!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के कुरथौल स्थित बाजार के एक मोबाइल दुकान में बुधवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी को अंजाम दिया है। चोरों के गिरोह ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल , नगद एवं सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी दुकानदार को गुरुवार की सुबह तब लगी जब वे अपना दुकान खोलने कुरथौल बाजार पहुंचे। दुकानदार ने बताया कि परसा बाजार थाना के कुरथौल बाजार पिलर नंबर 55 के नजदीक उनकी निकेता टेलीकॉम मोबाइल की दुकान है। वे लोग मूल रूप से राम कृष्णा नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 2 दिनों से उनकी दुकान बंद थी। गुरुवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखें दुकान का शटर टूटा पड़ा है। जब शटर खोलकर दुकान के अंदर पहुंचे तो देखा कि दुकान के गल्ले में रखी गई नगद 10 हजार रुपए चोरी चली गई है। इसके अलावा दुकान के लगभग 50 हजार रुपए कीमत की मोबाइल एक लाख रुपए कीमत की इलेक्ट्रिक सामान सहित 50 हजार रुपए के मोबाइल की एसओ सीरीज की सामान चोरी चली गई। घटना के बाद उन्होंने इसकी लिखित शिकायत परसा बाजार थाने को दी है। परसा बाजार थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार

error: