क्राइमझारखण्ड

नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर लाखों की संपत्ति लेकर चलते बने..!

धनबाद: जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के खेसशमी गांव में देर रात घातक हथियारों से लैस एक दर्जन नकाबपोश डकैतों ने घर में घुसकर लाखों की संपत्ति लेकर चलते बने। इस बाबत पीड़ित व्यक्ति ने घटना की सूचना तोपचांची पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि तोपचांची के खेशमी गांव निवासी अजीत मंडल के घर में रात्रि 2 बजे के करीब कुछ लोगों ने दरवाजा खुलवा कर जबरन घर में घुस गए। जिसके बाद अजीत मंडल, उनकी पत्नी और परिजनों को घातक हथियारों का भय दिखाकर बांध दिया। उसके बाद अलमारी तथा तमाम जगहों का जानकारी लेकर जेवर और नगद निकाल लिया। भुक्तभोगी की माने तो डकैतों ने उनके घर से चार लाख के जेवरात और करीब एक लाख रुपये नगद लूट लिया.

Advertisements
Ad 1

घटना की सूचना के बाद तोपचांची थाना प्रभारी सुरेश मंडा मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। डकैतों के बारे में बताया जाता है कि सभी लोग अपने मुंह को ढके हुए थे तथा उसमें से कुछ डकैत बांग्ला भाषा मे बातचीत कर रहे थे। वही डकैतों ने लूट के क्रम में गृहस्वामिनी को बोदी व काकी बोल रहे थे। घटना के दौरान गृह स्वामिनी के भयभीत होकर पीने के लिए पानी मांगे जाने पर डाकुओं ने उन्हें गिलास में लाकर पानी भी दिया। जान नहीं मारने की गुहार लगाने पर डाकूओं ने आश्वस्त किया कि वह जान नहीं मारेंगे।

Related posts

होली को लेकर फुलवारी शरीफ में व्यापक फ्लैग मार्च, हर प्रमुख इलाके में सुरक्षा का भरोसा

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नरपतगंज पुलिस ने सवारी बस में छापेमरी कर 19 हजार 200 पीस ट्रामा डोल नशीली टेबलेट बरामद किया

error: