बिहार

फुलवारी और संपतचक में शहीद दिवस पर निकाला  मार्च, शहीद ए आजम को श्रद्धांजलि

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): शहीद ए आज़म भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव की 91वां शहादत दिवस पर भाकपा माले द्वारा देश व्यापी कार्यक्रम के तहत फुलवारी और संपतचक में शहीद ए आजम को श्रद्धांजलि देकर पुलिस राज स्थापित करने के साजिश का पुरजोर विरोध किया गया ।भाकपा माले नेता गुरुदेव दास शरीफा मांझी के नेतृत्व में ईसापुर से बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुये माले कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक फुलवारी पहुंचे । वहीं सम्पतचक में भी भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी समपतचक पटना सदर व इन्कलाबी नौजवान सभा द्वारा गोपालपुर डीहपर समुदाय भवन में शहादत दिवस मनाया गया है । जिसमें माले नेता सत्यानन्द कुमार सुरेश सिंह धनराज पासवान केवल राम मिकु देवी सुधीर पासवान चनेश्वर मांझी सुरेशचन्र्द ठाकुर रामबाबू केवट बिजिन्र्द पंडित विजय राम पुष्पा देवी आदि मौजूद हुए.

Advertisements
Ad 1

सम्पचक में मालेे नेता सत्त्या नन्द पासवान ने कहा कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021को रद्द करने की मांग कीं गयी है और उसकी प्रति जलाई गई ।कहा कि नीतीश भाजपा सरकार पुलिस राज़ क़ायम करने में लगी हुई है। हम इसे होने नहीं देंगे। जदयू भाजपा कीं सरकार एक ऐसी कानून बनाने की कोशिश में हैं जिसमें पुलिस कीं इतना अधिकार मिल जायेगा कि वह बेलगाम हो जाएगा।

Related posts

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

error: