बिहार

वट सावित्री पूजा के दौरान महिला के गले से उड़ाया मंगलसूत्र

फुलवारी शरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ में वट सावित्री पूजा कर रही है एक महिला के गले का मंगलसूत्र गायब हो गया. पूजा कर रही महिला को जब इसका एहसास हुआ तो वह बेचैन होकर मंगलसूत्र ढूंढने लगी. वहां पूजा कर रहे कई महिलाओं से उसने पूछा लेकिन किसी ने उसका मंगलसूत्र चोरी होते नहीं देखा. काफी प्रयास के बावजूद उसे मंगलसूत्र नहीं मिला. आशंका जाहिर की जा रही है की पूजा कर रही महिलाओं के बीच कोई महिला ने ही उसका मंगलसूत्र उड़ा लिया. पीड़ित महिला ने इस संबंध में फुलवारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला क्या आवेदन मिलने के बाद पुलिस वहां लगे आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मंगलसूत्र और उसे चुराने वाली महिला का पता लगाने में जुट गई।

पीड़ित महिला पूजा कुमारी ने बताया कि वह फुलवारी शरीफ रानीपुर रोड की निवासी है. गुरुवार को वह परिवार के कुछ सदस्यों के साथ बट सावित्री पूजा करने आदर्श नगर शिव मंदिर स्थित तालाब के नजदीक गई थी. जब वह फेरी दे रही थी इस दौरान अचानक उनका मंगलसूत्र किसी महिला उच्चके द्वारा गले से झपट लिया गया. कुछ देर बाद जब उन्हें यह एहसास हुआ कि उनके गले का मंगलसूत्र गायब हो गया है तब उन्होंने आसपास महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी. काफी प्रयास के बावजूद भी उनके मंगलसूत्र का कोई सुराग नहीं मिला इसके बाद उन्होंने इस घटना की लिखित शिकायत फुलवारी शरीफ थाने में की है. पूजा ने बताया कि गायब हुए मंगलसूत्र की कीमत लगभग ₹100000 ( एक लाख) है. थाना प्रभारी द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से मंगलसूत्र खोजने का आश्वासन दिया गया है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: