बिहार

मानव धर्मयोग ट्रस्ट की ओर से चितकोहरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

फुलवारीशरीफ (अजित ) : मानव धर्मयोग ट्रस्ट की ओर से ओम आश्रम चितकोहरा (पटना) चावल बाजार में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आंख,हड्डी,शुगर,चर्म रोग एवं ह्रदय रोग से संबंधित मरीजों का मुफ्त में इलाज एवं चिकित्सीय परामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से दिया गया.शिविर में करीब पांच सौ लोगों का निशुल्क इलाज एवं जांच की गई.शिविर में आये लोगों को मुफ्त दवाइयां भी दी गई.

इसकी जानकारी देते हुए आश्रम से जुड़े नागेंद कुमार ने बताया कि चिकित्सा शिविर में डॉ0 रूपेश कुमार,डॉ0 रंजन कुमार,डॉ0 बाल्मिकी प्रसाद,डॉ0 मनीष रंजन,डॉ0 सुबोध कुमार,डॉ0 ए कियू अंसारी,डॉ0 बलराम प्रसाद एवं डॉ0 विजय कुमार चिकित्सीय परामर्श एवं इलाज किया. शिविर में संजय बाबा,वार्ड पार्षद बुल्लू जी,प्रमोद कुमार,रवि रंजन,बी के सिन्हा, नागेन्द्र कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे.

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: