ताजा खबरेंबिहार

संपतचक में माले का सम्मेलन सम्पन्न

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): मंगलवार को भाकपा माले संपत चक बैरिया लोकल कमेटी का सम्मेलन आयोजित की गई । जिसमे भाजपा की सामंती सांप्रदायिक एजेंडा के खिलाफ भाकपा माले को मजबूत करने, पार्टी विस्तारित करने के संकल्प के साथ चौथा लोकल कमेटी सम्मेलन दिवंगत कॉमरेड जीतू राय नगर के दिवंगत कामरेड मालती देवी कमला देवी हॉल में संपन्न हुई.

Advertisements
Ad 1

इस सम्मेलन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सत्यानंद कुमार ने उद्घाटन भाषण देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों को दोहन कर रही है । कहा देश के अंदर तीनों कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को मजबूत करना होगा । माले नेता संदीप कुमार यादव ने भी अपना मंतव्य रखा । इस सम्मेलन के पर्यवेक्षक धनराज पासवान भाकपा माले प्रखंड कमेटी सदस्य ने की और 19 सदस्य कमेटी का चुनाव की जानकारी दी । जिस कमेटी के सचिव राम सिंगार पासवान को , चुनाव कमेटी सदस्य सुरेश सिंह हृदय नारायण राय दिनेश प्रसाद सुरेश चंद्र ठाकुर ज्ञानचंद दास रासमनीे देवी रेखा देवी मुन्नी देवी मनोज प्रसाद पुष्पा देवी चंदू पासवान शंकर राय जगदीश प्रसाद पप्पू पंडित सरस्वती देवी मालती देवी को चुना गया । एक स्वर में बेरिया कनौजी कछुआरा सोना गोपालपुर भीलवाड़ा पंचायत को पंचायत राज समाप्त कर नगर परिषद बनाए जाने का तीव्र निंदा किया गया।

Related posts

शेखपुरा एसडीएम का रात में औचक निरीक्षण : थाना मुस्तैद मिला

शहर में दिनदहाड़े हमला, कैटरर्स को बदमाश ने मारा चाकू

बारुण प्रखंड के बरौली में भव्य यज्ञ का शुभारंभ आज, सभी तैयारियां पूर्ण

error: