बिहार

फुलवारी शरीफ में स्मैक तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.52 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार!

पटना, अजीत। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.52 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 25 पुड़िया स्मैक बरामद की गई है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, एक अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के खगौल लख के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दानापुर-01 के नेतृत्व में फुलवारी शरीफ थाना पुलिस की विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खगौल लख के पास छापा मारा. इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई. तलाशी में उसके पास से 25 पुड़िया स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 14.52 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंगीश नारायण सिंह (24 वर्ष), पिता स्वर्गीय शंभू सिंह, निवासी चचौल, थाना नौबतपुर, जिला पटना के रूप में हुई है।

इस संबंध में फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 1316/26, दिनांक 01 अगस्त 2026 के तहत धारा 8(सी)/21(बी) एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से है या नहीं।

छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक मो. शेर साह, पुलिस अवर निरीक्षक सुभाष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह तथा फुलवारी शरीफ थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश

error: