बिहार

नदी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक व बाइक समेत कई सामान जब्त!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गुप्त सूचना के आधार पर नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पुल के नीचे गुरुवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ और शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने इस दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मार्च 2026 को सुबह करीब 05:45 बजे सूचना मिली कि सिक्स लेन पुल के नीचे एक ट्रक से संदिग्ध सामान उतारकर ट्रैक्टर पर लोड किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। सुबह करीब 06:00 बजे टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि ट्रक (बीआर 03 जीसी-2941) खड़ा है और कुछ लोग संदिग्ध गतिविधि में लगे हैं। पुलिस वाहन को देखते ही ट्रक चालक समेत अन्य लोग भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र बल की मदद से पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 10.250 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और 508.320 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके अलावा ट्रक, एक मोटरसाइकिल, सात एंड्रॉयड मोबाइल और तीन वॉकी-टॉकी भी जब्त किए गए।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक राजू कुमार (28 वर्ष, सारण), कृष्णा राय (54 वर्ष), सुमित कुमार (18 वर्ष), आकाश कुमार (24 वर्ष) और विकास कुमार (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक के बयान के आधार पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Related posts

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

बिहार दिवस पर “शक्ति उत्सव” का आयोजन, 250 महिलाओं को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले को दी 744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

error: