बिहार

रिर्जव बैंक के गर्वनर तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय रिर्जव बैंक के गर्वनर संजय मल्होत्रा तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए। तख्त साहिब के ग्रन्थी जसवंत सिंह द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। इस मौके पर तख्त पटना साहिब कमेटी के उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह, हरकीरत सिंह सोही, सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह, मैनेजर हरजीत सिंह, अकाउंट मैनेजर दविन्दर सिंह के द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। तख्त साहिब द्वारा हर माह प्रकाशित होने वाली गोबिन्द प्रकाश मैग्जीन के मार्च माह की काॅपी का विमोचन भी गर्वनर साहिब के द्वारा किया गया।

Advertisements
Ad 1

गोबिन्द प्रकाश मैग्जीन हिन्दी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में प्रकाशित की जाती है और इसे निशुल्क वितरित की जाती है। उन्होंने कहा कमेटी का मकसद मैग्जीन निकालने का है कि इससे देश दुनिया में बैठी संगत को तख्त साहिब में होने वाली गतिविधियों की जानकारी मिल सके और इसमें प्रकाशित होने वाले धार्मिक लेख के माध्यम से संगत खासकर युवा वर्ग को गुरु इतिहास और धर्म की जानकारी मिल सके। सः गुरविन्दर सिंह ने बताया कि गर्वनर साहिब को गुरु गोबिन्द सिंह जी और माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब के दर्शन भी करवाए गए। गर्वनर संजय मल्होत्रा ने कहा उनकी काफी समय से इच्छा थी कि गुरु महाराज के जन्म स्थान तख्त पटना साहिब के दर्शन हों और आज वह पूरी हुई जिसके लिए वह गुरु महाराज का शुकराना करते हैं।

Related posts

शेखपुरा जिला के बरबीघा नगर परिषद में रौशन खेमे का दबदबा बरकरार, सशक्त स्थायी समिति चुनाव में एकतरफा जीत

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

error: