बिहार

बसमतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 34.5 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज, क्षेत्र में शनिवार को भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बसमतिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34.5 लीटर नेपाली निर्मित ‘उमंगा’ देसी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसमतिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर नेपाल से भारी मात्रा में शराब लेकर सीमा के रास्ते बसमतिया होते हुए आगे जाने वाला है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।

Advertisements
Ad 1

जांच के दौरान पुलिस को देखते ही तस्कर शराब छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान मौके से कुल 34.5 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जब्त शराब के आधार पर अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related posts

बेला बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 43 लीटर नेपाली शराब और दो बाइक जब्त!

श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर फुलकाहा में मां दुर्गा प्रतिमा का आठवां स्थापना दिवस 25 जून को, तैयारियां जोरों पर

भैंस के बकाया एक लाख रुपये के विवाद में महिला की हत्या, पति को मारने आई गोली पत्नी को लगी

error: