बिहार

एसएसबी जवानों के साथ बच्चों ने किया योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले दिखा उत्साह

अररिया, रंजीत ठाकुर। “योग से निरोग जीवन” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा द्वारा शुक्रवार को एक विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 07:00 बजे से 07:45 बजे तक बाह्य सीमा चौकी “बी” समवाय डूबाटोला के कार्यक्षेत्र अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय, डुमरिया में किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक (सामान्य) वांगसम कुंगखो की उपस्थिति में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। योग अभ्यास के दौरान विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया गया। एसएसबी के जवानों ने बच्चों को योग के फायदे समझाते हुए नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस तरह के आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के बीच आपसी समन्वय और विश्वास को भी मजबूत करते हैं।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने 286 करोड़ की 157 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, पटना में बनेगी 66 हजार एकड़ की पाटलिपुत्र टाउनशिप

भूमि वर्गीकरण को लेकर डीएम सख्त, ‘विकासशील श्रेणी’ हटेगी

बेला बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 43 लीटर नेपाली शराब और दो बाइक जब्त!

error: