क्राइमताजा खबरेंबिहार

टेंपो में तहखाना बना छिपा रखा था शराब, दो गिरफ्तार व टेंपो जब्त!

पटनासिटी(अंकित त्रिपाठी): बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब बिक्री थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला फतुहा के नदी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहाँ कच्ची दरगाह पुल के पास से जा रहे एक टेंपो से शराब बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार नदी थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद पीपा पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय से पुल के पास से एक टेंपो तेज गति से जा रहा था.

Advertisements
Ad 1

पुलिस के जवानों ने उसे रूकने का इशारा किया, फिर भी वह नहीं रूका. अंत में दौड़कर थानाध्यक्ष ने उक्त टेंपो चालक को पकड़ा और टेंपो की तलाशी ली. तलाशी के दौरान टेंपो में एक तहखाना बना हुआ था, जिसमें से भारी मात्रा में जहरीली देशी शराब बरामद की गई. 150 लीटर शराब के साथ कुल 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में वैशाली के राघोपुर गांव निवासी बिक्की और पवन शामिल हैं. वही टेंपो को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि इस तरह की पुलिस द्वारा शराब के विरूद्ध कारवाई लगातार जारी रहेगी एवं शराब माफियाओं को उनके मंसूबों में सफल नहीं होने दिया जाएगा

Related posts

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू

error: