बिहार

फोटो स्टूडियो के आड़ में शराब की सप्लाई

1673672113687

गया(अरुणजय प्रजापति): मामला गुरारू थाना के बगदीहा मोड़ का है। जहां एस के स्टूडियो से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान स्टूडियो संचालक सुनील कुमार और उनके दोनों बेटे अजीत कुमार गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया स्टूडियो सिर्फ नाम के था।

स्टूडियो से शराब की सप्लाई की जाती थी। उन्हें बता कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई तो बाहर दो लड़के कुछ शराब की बोतल झोले में रखकर दो बाईक से निकल रहे थे। जांच में शराब बरामद होने की तलाशी ली गई। तलाशी में स्टूडियो से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान इंपीरियल ब्लू शराब 13 लीटर और गॉडफादर व्हिस्की 86 लीटर बरामद किया गया है साथ ही दो मोटरसाइकिल को रिजेक्ट किया गया है बताया जा रहा है कि शराब सप्लाई के धंधे से यह लोग काफी दिनों से जुड़े हुए थे। पुलिस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों की इनकी असलियत सामने आए।

Related posts

आरजेएस का नेशनल वेज प्लेज मिशन ने न्यू डाइट सिस्टम का किया समर्थन, प्राकृतिक अहिंसा प्लेट का करेगा प्रोमोशन

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद