बिहार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लाइन डे का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने पटना यातायात पुलिस में प्रतिनियुक्त कर्मियों के ऑर्डरली रूम एवं अनुरोध कक्ष के माध्यम से विभिन्न मामलों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लाइन डे के दौरान यातायात कर्मियों के अवकाश एवं छुट्टी से संबंधित आवेदनों और अनुरोधों पर त्वरित एवं सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, ड्यूटी के दौरान फील्ड में तैनात जवानों को होने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं कठिनाइयों को सुना गया। संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा कर्तव्य से विमुख होने से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पटना पुलिस के अनुसार, जवानों के कल्याण एवं सुविधाओं का ध्यान रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित एवं अनुशासित बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

रामगंज में दो हाइवा की जोरदार टक्कर, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे

संपतचक में महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, अभी से उमड़ने लगे लोग

गौरीचक में फाइनेंस एजेंट से 1.20 लाख की लूट, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पोल से बांधा, जमकर पीटा

error: