बिहार

फुलवारीशरीफ के ईसापुर मध्य विद्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन, शिक्षा पर बल

फुलवारीशरीफ, अजित। प्रखंड के मध्य विद्यालय, ईसापुर में सोमवार को एक प्रेरणादायक कार्यक्रम के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी (वीडीओ) विजय कुमार मिश्रा एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अंजुम गौहर ने संयुक्त रूप से नवस्थापित पुस्तकालय का उद्घाटन किया और एक पुस्तक का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर वीडीओ विजय कुमार मिश्रा ने पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “किताब से बेहतर कोई दोस्त नहीं हो सकता। शिक्षक यदि बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई करें तो वह ऑनलाइन शिक्षा से कहीं अधिक प्रभावी सिद्ध होगी।” उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को भी श्रद्धापूर्वक याद किया।

बीईओ श्रीमती अंजुम गौहर ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर है और छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें नैतिक और सामाजिक मूल्यों की भी शिक्षा दें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजेश द्विवेदी ने की। इस मौके पर सूफिया नाज हेलाल, शिक्षिका शबाना यसमीन, प्रदीप कुमार, अंजुम मनोवर, मनोज सर, फरहत परवीन, रेहाना आरा, जेबा परवीन समेत कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: