बिहार

देर रात अपराधियों ने सोए अवस्था में ढाबा संचालक की गोली मारकर की हत्या!

नालंदा, राकेश। बिहार के नालंदा से इस वक़्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है. जहां अपराध आउट ऑफ़ कंट्रोल हो चुका है. आए दिन अपराधी आम हो या खास किसी को भी निशाने पर लेकर काम तमाम कर देता है और प्रशासन घटना के बाद हरक़त में आती है और अंधेरे ख़ाक छानती फिरती है. ताज़ा मामला ज़िले के भागन बीघा ओपी क्षेत्र के मोरा तालाब स्थित एक ढाबा का है. जहां देर रात स्कार्पियो सवार अपराधियों ने ढाबा संचालक को सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी और फ़रार हो गया. घटना भागनबीघा ओपी क्षेत्र मोरा तालाब स्थित राधा फैमली ढाबा का है. मृतक की पहचान सुनील उर्फ़ गब्बर सिंह (60) पिता स्व. किशोरी सिंह है. घटना देर रात एक बजे के क़रीब का बताया जाता है.

Advertisements
Ad 1

घटना के संबंध में चश्मदीद ग्रामीण बताते हैं कि देर रात ढाबा पर कुछ लोग स्कार्पियो आए और देखा कि सब लोग सोया हुआ है तो होटल संचालक को पहचान कर सोए अवस्था में दो गोली मारकर भाग गया. जब दूसरे कर्मी को आवाज़ सुनाई पड़ी तो उठकर देखा तो गोली मृतक के सर में अपराधियों ने मारा और भाग गया. जैसे ही गोली की आवाज़ सुनाई दी तो वहां पर 4 अन्य लोग सोए हुए थे जिनमें एक प्रदेशी ट्रक ड्राइवर था. उनलोगों ने उठकर देखा तब तक उनकी मृत्यु हो चुका था. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थल पर पहुंच शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल पहुंचा आगे की प्रक्रिया में जुट गई है. घटना के बाद से दूसरे ढाबा संचालकों में दहशत का माहौल है. वहीं, इस मामले में ओपी थानाध्यक्ष अभी कुछ भी बताने से बच रहे हैं और जांच करने की बात बता रहे हैं

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा निकला

रामनवमी पर संपतचक में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

error: