बिहार

पटना सिटी में अतिक्रमण व जाम की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले रामजी योगेश

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) समाजसेवी एवं धर्मनिरपेक्ष स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी योगेश ने आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई दी।

मुलाकात के दौरान रामजी योगेश ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें पटना सिटी में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की गंभीर समस्या का उल्लेख किया गया। खासकर चौक शिकारपुर नाला क्षेत्र में अतिक्रमण और यातायात जाम की समस्या को लेकर उन्होंने चिंता जताई और इस संबंध में पटना के जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश देने की मांग की।

रामजी योगेश ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कर्मठ और ऊर्जावान नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली से वे पहले से परिचित हैं और उन्हें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल, पटना सिटी में अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जगी है कि सरकार इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाएगी।

Related posts

सिपाही के मौत मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली!

बर्णवाल महिला समिति द्वारा भव्य गरबा डांडिया नाइट का आयोजन किया

कटे होंठ एवं कटे तालु की समस्या से ग्रसित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी : निशांत कुमार

error: