बिहार

बीते रविवार को महिला के गायब होने की मामला दर्ज हुआ था, मिला शव

अररिया(रंजीत ठाकुर): बीते रविवार को बसमतिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला पंचायत वार्ड संख्या 01 निवासी गुलशन आरा के गायब होने की मामला पिता ने दर्ज कराया था, और आज 26 जून रविवार को आरोपी के घर से महज 200 मीटर की दूरी पर को बोचहा धार के निकट उक्त महिला की शव बरामद हुआ। जैसे ही महिला की शव मिलने की बात आज करीब 1:30 बजे सामने आया कि गांव में हजारों की संख्या में लोग जमा होकर प्रदर्शन करने लगे तथा मृतक के ससुराल पर भीड़ ने हमला कर दिया।

Advertisements
Ad 1

वहीं घटना की जानकारी बसमतिया थाना पुलिस को दिया गया। परंतु स्थिति उग्र होने के कारण पुलिस घटनास्थल पर करीब शाम के 7:00 बजे पहुँची। पुलिस बल के पहुंचते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राम पुकार सिंह स्थल पर पहुंचकर लोगों से जानकारी लेते हुए महिला की शव को बाहर निकाला गया। और शव का शिनाख्त कर लिया गया है। बताते चलें कि महिला के गायब होने के मामले में मामला दर्ज कर बसमतिया पुलिस ने आरोपी के घर छापा मारा था छापामारी के दरमियान आरोपी के घर से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों सहित अन्य सामग्री बरामद हुआ था। इस आरोप में चार आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। वहीं मृतिका के पति को पुलिस अभिरक्षा में लोगों के अनुसार रखे हुआ था। लोगों ने बसमतिया पुलिस पर आरोप लगाया है कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण यह घटना घटी है। वहीं उपस्थित लोगों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के सामने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के घर ब्राउन शुगर की बरामदगी हुआ था परंतु कांड में दर्ज नहीं है। समाचार लिखे जाने तक मध्य रात्रि करीब 10:30 बजे तक शव घटनास्थल पर ही रखा हुआ था पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही थी।

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

error: