बिहार

विशेष अभियान चलाकर लोगों को लगाया जा रहा है कोरोना का टीका

अररिया(रंजीत ठाकुर): बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला पदाधिकारी अररिया के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में टीका से वंचित सभी उम्र के लोगों को एएनएम के द्वारा लगाया जा रहा है।

पीएचसी प्रभारी डॉ रूपेश कुमार नरपतगंज के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एएनएम के द्वारा टीका से वंचित लोगों को टीका लगाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सोमवार को अंचरा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 एवं11 में एएनएम पुष्पम कुमारी के द्वारा क्षेत्र के वंचित लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें कई लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया तो कई ने दूसरा वहीं 15 प्लस एवं 18 प्लस उम्र के लोगों ने भी पहला डोज का टीका लगवाया। इस अभियान में आशा फैसिलिटेटर रंभा देवी,सेविका पिंकी यादव ने घर घर जाकर लोगों को प्रोत्साहित करते हुवे संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाई है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: