बिहारराजनितिक

नीतीश कुमार को लेकर ख्याली पुलाव पका रहे हैं लालू प्रसाद : शिवेश राम

पटना, (न्यूज क्राइम 24) भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक शिवेश राम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर लालू प्रसाद द्वारा दिये गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू प्रसाद ख्याली पुलाव पका रहे हैं। नीतीश कुमार जी उनकी असलियत अब अच्छी तरह जान चुके हैं और अब वे लालू प्रसाद के चारा डालने से उनकी जाल में फंसने वाले नहीं हैं।

श्री राम ने कहा कि राजद और उसका नेतृत्व सत्ता जाने से बौखलाया हुआ है। बिहार की जनता राजद को पहले ही खारिज कर चुकी है। विगत लोकसभा चुनाव में राजद को शून्य पर आउट होना पड़ा था। इस बार भी राजद का वही हस्र होने वाला है। उन्होंने कहा कि जदयू के साथ गठबंधन टूटने और भाजपा-जदयू यानी एनडीए की बिहार में सरकार बनने से राजद में बेचैनी होना स्वभाविक है। लालू प्रसाद नीतीश कुमार पर दबाव बना कर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, मगर अब उनका वह सपना चकनाचूर हो चुका है।

Advertisements
Ad 1

श्री राम ने कहा है कि लालू प्रसाद को सत्ता जनता की सेवा के लिए नहीं बल्कि अपनी परिवारवादी राजनीति और भ्रष्टाचार को बचाने के लिए चाहिए। नीतीश जी के साथ ही बिहार की जनता भी उनकी इस चाल को अच्छी तरह समझ चुकी है। अब उनके झांसे में कोई नहीं आने वाला है।

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

error: