बिहार

बंद घर में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

दानापुर(आनंद मोहन): रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा मुसहरी के पास आदर्श विहार कॉलोनी स्थित एक बंद घर में चोरो दरवाजा का लॉक तोड़कर घर मे रखे आलमारी का दरवाजा तोड़कर लगभग एक लाख के सोने व चाँदी के गहने के ऊपर हाथ साफ कर दिया। इस घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित चंद्रशेखर प्रसाद जो बिहार सरकार के ई एस आई सी के कर्मचारी हैं, बताया कि अपने परिवार के साथ विगत वर्षों से आदर्श विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते आ रहे है। आज से 1 माह पूर्व से ही उनकी पत्नी व बच्चे अपने घर जहानाबाद गए हुए है। मंगलवार को वह ऑफिस जाने के लिए जहानाबाद से आये थे। बुधवार को सुबह 9 बजे के आस पास ऑफिस गए थे। शाम के करीब 6:30 बजे जब ऑफिस से लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है घर के अंदर रखे अलमारी का लॉक तोड़ते हुए लॉकर में रखे लगभग 1 लाख के गहने पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। रूपसपुर थाना प्रभारी मधुसूदन कुमार ने बताया कि पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि अपराधी की पहचान हो सके।

Advertisements
Ad 1

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: