ताजा खबरें

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने मनाया श्रमिक दिवस

असम(मनीष गुप्ता): अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के शुभ अवसर पर गोलाघाट जिला एनएचआरसीसीबी टीम के उपाध्यक्ष श्री अम्बरीष शर्मा जी के नेतृत्व में गोलाघाट जिला स्थित प्रगति सोरा के कार्यालय में एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया।इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के प्रदेश महासचिव श्री मनीष कुमार गुप्ता जी और जिला अध्यक्षा रशिता जैसवाल जी ने संस्था का परिचय और श्रमिको में बीच उनके अधिकारों जैसे बंदूवा मजदूरी,शर्म भत्ता,दुर्घटना बीमा तथा श्रम समय सीमा इत्यादि पर प्रकाश डालते हुवे उन्हे जागरूक किया।

वरिष्ठ श्रमिक क्रमशः रोबिन गोहाई, दिलीप कुंवर, मोहिब तैमूर, अरूप सैकिया और प्रकाश हजारिका द्वारा श्रमिक अधिकार एवम सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान व सामाजिक प्रेरणा हेतु राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा NHRCCB श्रमिक सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 1

सभा में उपस्थित अखिल असम निर्माण श्रमिक यूनियन के सचिव दिलीप कुंवर जी ने संस्था द्वारा दिए गए सम्मान की सराहना करते हुवे संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

NHRCCB के जिला उपाध्यक्ष ने इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के जिला मीडिया प्रभारी मोयूराखी कलिता और वोलेंटियर अभिलाष हजारिका जी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर: पटनासिटी में खुला सरिया हटाया गया

error: