बिहार

दानापुर मंडल रेल अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत

खगौल(अजित यादव): दानापुर मंडल रेल अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅक्टर रंजीत कुमार के दिशा निर्देश में सोमवार को सफलतापूर्वक कुल 100 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। जिसमे 58 पुरूष तथा 42 महिला शामिल है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि टीकाकरण 12 चिकित्सक,34 नर्स, 22 पारा मेडिकल कर्मचारी, 29 सहायक कर्मी तथा 03 मिनिस्ट्रीयल स्टाफ को लगाया गया है। टीका लेने के बाद किसी ने भी किसी तरह की तकलीफ की शिकायत नहीं की.

इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ जे.राय, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन), डाॅ विजय कुमार रजक, एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ पवन कुमार मिश्रा, अस्पताल के सभी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं पारा मेडिकल कर्मचारी शामिल हुए।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: