रामगढ़, (न्यूज़ क्राइम 24) दुलमी सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार दौड़ की प्रैक्टिस कर रही झारखंड की कविता महतो की मेहनत और जज्बे ने लोगों का ध्यान खींचा है। साड़ी पहनकर दौड़ लगाने वाली कविता की तस्वीरें और संघर्ष सामने आने के बाद उनके हौसले को मजबूत करने के लिए मदद का हाथ बढ़ा है।अब कविता को प्रैक्टिस के लिए उचित स्पोर्ट्स ड्रेस उपलब्ध कराया गया है। डुमरी विधायक जयराम महतो के प्रयास से यह ड्रेस कविता के घर तक पहुंचाया गया। इससे कविता को अभ्यास के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी और वह नए स्पोर्ट्स ड्रेस में अपनी दौड़ की तैयारी जारी रखेंगी।
कविता के पास संसाधन भले सीमित हों, लेकिन उनके इरादे मजबूत हैं। मैदान में उनकी मेहनत और लगातार अभ्यास यह संदेश देता है।कि आप के पास परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, मजबूत हौसले के साथ मंजिल की ओर बढ़ा जा सकता है।
कविता की यह यात्रा सिर्फ एक खिलाड़ी बनने का सपना नहीं, बल्कि मेहनत, संघर्ष और उम्मीद की कहानी है। उनके जज्बे को मिला यह छोटा-सा सहयोग उनके सफर में बड़ी प्रेरणा बन सकता है।अगर जीवन में आप की हौसला बुलंद हो तो कामयाबी भी कदम चूमती है ये बात अजीब लगता होगा लेकिन आज हकीकत आप को देखने को मिल रहा होगा जो आज कविता महतो ने सब को साबित कर के दिखा दी।
