पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार शिक्षा विभाग और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की साझेदारी से आयोजित समर कैंप 2025 का आज दिनांक 2 जून 2025 को पटना जिला के सभी 23 ब्लॉक से 3264 स्वयंसेवकों के द्वारा अपने-अपने समुदाय में उद्घाटन उपरांत कक्षा संचालन का शुभारंभ किया गया। सभी कैंप के बच्चों ने खुशी से इस पल का आनंद लिये। यह कैंप 20 जून 2025 तक प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे संचालित होंगे । जिसमें कक्षा चौथी से छठी तक के ऐसे बच्चें जो घटाव की संक्रियाओं को हल नहीं कर पाते उनके साथ विभिन्न गतिविधियां वार्मअप, खेल, कहानी, शाब्दिक सवाल, माथा पच्ची एवं कहानी ट्रेन की मजेदार सवालों से बच्चों की समझ तथा गणितीय दक्षता को सुढृढ़ किये जायेंगे। स्वयंसेवक विद्यालय, घर, आंगन, चबूतरा, टोले- मोहल्ले एवं पेड़ की छाँव में आनंददाई तरीके से पढ़ा रहे हैं।
जिला स्तर पर यह सभी जन शिक्षा के शिक्षा सेवक, तलीमी मरकज़, जीविका, डायट, हाई स्कूल, कॉलेज, स्कॉट एंड गाइड, एवं क्षेत्रीय संस्थाओं ने समर कैम्प में सहयोग कर रहे हैं। समर कैंप में सेवा देने वाले सभी स्वयंसेवकों के लिए डिजिटल स्किल के तहत जीमेल, गूगल लेंस,गूगल मैप,गूगल ट्रांसलेट, जेमिनी,ए आई टूल्स एवं गूगल सर्च का प्रशिक्षण व्हाट्सएप के माध्यम से आज से शुरू हो गए हैं। इस कैंप के सफल संचालन में संस्था से राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय,सुधांशु कुमार, रोहित कुमार,अनीता मिश्रा एवं सुनील कुमार की अहम भूमिका रही।
