बिहार

जमीनी विवादों के समाधान को लेकर जनता दरबार आयोजित, चार मामलों का हुआ निष्पादन

अररिया, रंजीत ठाकुर। भूमि संबंधी विवादों के त्वरित निपटारे और ग्रामीणों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को नरपतगंज अंचल कार्यालय स्थित सभा भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

जनता दरबार में हल्का कर्मचारी मिथिलेश चौधरी (घूरना एवं बथनाहा हल्का), सत्यनारायण पासवान (नरपतगंज हल्का) तथा ऋषिकेश कुमार (नवाबगंज हल्का) ने भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त आवेदनों की जांच-पड़ताल की। सुनवाई के दौरान आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर चार मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि कुछ मामलों में संबंधित पक्षों को आवश्यक साक्ष्य एवं दस्तावेजों के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नरपतगंज थाना के एएसआई धनजी कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद हल्का कर्मचारी सत्यनारायण पासवान ने बताया कि नवाबगंज हल्का से प्राप्त एक आवेदन पर सुनवाई की गई, जबकि नरपतगंज हल्का से प्राप्त चार आवेदनों में से तीन मामलों का निष्पादन कर दिया गया। वहीं बथनाहा हल्का से आए एक मामले में दोनों पक्षों को साक्ष्य के साथ अगली तिथि पर उपस्थित होने को कहा गया है।

Advertisements
Ad 1

जनता दरबार के माध्यम से भूमि विवादों के समाधान की पहल से ग्रामीणों में संतोष देखा गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से लंबित विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो रहा है और लोगों को न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।

Related posts

फुलवारी में गैस उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, होम डिलीवरी नहीं होने का आरोप…

नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, बीसीएमओ से की सुधार की मांग

डेल्हा एवं महिला थाना में लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

error: