बिहार

मध्य विद्यालय नवाबगंज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत स्थित मध्य विद्यालय नवाबगंज में सरकारी दिशा निर्देशानुसार आज मंगलवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक बालेश्वर प्रसाद दास बच्चे को योग के संदर्भ में निर्देश देते हुए दिखाई दिए, जबकि विद्यालय के अन्य सहायक शिक्षक मौके पर अनुपस्थित पाए गए। योग दिवस पर वहाँ लगभग एक सौ छात्र-छात्राएं उपस्थित थे जिसे स्वयं प्रधानाध्यापक योग करवा रहे थे।मौके पर उपस्थित स्थानीय प्राइवेट शिक्षक अरविंद कुमार ने भी बच्चों को योग, व्यायाम करवाया। उन्होंने कहा योग व्यायाम करने से बच्चों का मन और तन मजबूत होगा और वे एक सबल नागरिक बनेगे। इस बाबत प्रधानाध्यापक बालेश्वर प्रसाद दास ने बताया कि योग हमारे देश में ऋषि-मुनियों के द्वारा वैदिक काल से ही होता आ रहा है। हम सभी को निरोग रहने के लिए योग करना अति आवश्यक है। वहीं अन्य सहायक शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शिक्षकों को सूचना दी गई थी, परंतु इस दिवस पर कोई अन्य शिक्षक उपस्थित नहीं हो सके हैं।

इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद आमिर उल्लाह ने बताया कि मेरे द्वारा दो दिन पूर्व सभी शिक्षकों को योग दिवस पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित शिक्षकों पर उचित कार्यवायी करेंगे।

वहीं स्थानीय कुन-कुन देवी उच्च विद्यालय प्लस टू फुलकाहा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस था सभी शिक्षक उपस्थित थे।छात्र-छात्राओं की अच्छी खासी संख्या देखी गई। प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार के अध्यक्षता में योग शिक्षक ब्रज भूषण यादव के द्वारा योग कराया गया। इस बाबत प्रधानाध्यापक ने कहा कि सभी को योग नियमित रूप से करना चाहिए। इससे अनेकों फायदे होते हैं। योग करने से शरीर और मन का विकास होता है। योग हमारे जीवन शैली का एक अंग है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: