बिहार

पुलिस अधीक्षक अररिया के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान

अररिया, रंजीत ठाकुर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अररिया अमित रंजन के निर्देश के आलोक में अलग-अलग थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह वाहन चेकिंग अभियान सीमावर्ती थाना बसमतिया के थाना अध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में बसमतिया में चलाया गया तो वहीं फुलकाहा थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष रौनक कुमार के मौजूदगी में फुलकाहा में चलाया गया है। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, एवं डिक्की का सघन जांच किया गया है।

Advertisements
Ad 1

चेकिंग के दौरान थाना अध्यक्ष फुलकाहा रौनक कुमार ने बताया कि यह अभियान फुलकाहा थाना क्षेत्र में लगातार चलता रहेगा। बिना कागजात के अवैध रूप से चलाये जा रहे दो चक्का वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। वही इस अभियान से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Related posts

तेज प्रताप नगर में छापेमारी, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और अंग्रेजी शराब बरामद

बेउर में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू ढुलाई करते 17 ट्रैक्टर जब्त

राजीव नगर में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

error: